Dhokla Recipe in Hindi Ingredients: खमण ढोकळा सामग्री
- 2 कप बेसन
- 3 चम्मच तेल
- 1 कप चीनी
- 1 चम्मच + 1 चुटकी सिट्रिक एसिड या नींबू का फूल
- 2 चम्मच नमक
- १/४ चम्मच हल्दी
- १ कप पाणी
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- १.५ चम्मच बेकिंग नमक
- 3 चम्मच पाणी
- 1 चम्मच राई
- 4 - 5 हरी मिर्च
- 5-6 कड़ी पत्ता के पते
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- १/२ नींबू का रस
- 1 चम्मच चीनी
Dhokla recipe ki vidhi :
खमन ढोकला का घोल तैयार करने के लिए सर्वप्रथम एक बड़े कटोरे में सूजी लेंगे, उसमें बेसन डालेंगे, दही, हल्दी, नमक एवं बारीक कुटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और लहसुन भी डाल देंगे।
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर घोल तैयार कर लेंगे 1/2 कप पानी थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते हुए डालेंगे। एक बड़े कुकर में दो कप पानी डालकर गर्म करेंगे नीचे एक स्टैंड रखेंगे,
जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसमें चारों तरफ तेल लगा लेंगे। बर्तन ऐसा हो जो कुकर के अंदर आराम से चला जाए।
अब घोल में एक चम्मच ईनो पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएंगे और घोल को ग्रीस किए हुए बर्तन में डालकर सावधानी से कुकर के अंदर डाल देंगे, आंच तेज रखेंगे।सीटी निकालकर कुकर का ढक्कन लगा देंगे। ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक तेज आंच पर और 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने देंगे।ढक्कन खोल कर एक टूथपिक की सहायता से चेक करेंगे की ढोकला पका या नहीं, यदि टूथपिक में घोल लगता है तो 5 मिनट और पकने देंगे। ढोकले का बर्तन कुकर से बाहर निकाल देंगे। जब ढोकला ठंडा हो जाए तो टुकड़ों में काट लेंगे।
अब तड़के के लिए एक पेन में 3-4 च. तेल डालें। 1 चम्मचराई डालकर तड़काएं। फिर हींग डालें। हरी मिर्च, करी पत्ता, धनिया पत्ती डालें। अब 1/2 नींबू का रस, 1 च. चीनी और 1/2 गिलास पानी डालकर 5 मिनट उबालें। इस घोल को खमण ढोकले पर डालें।
परोसना:
हरे धनिये और नारियल से गार्निश करें।
इसे हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें